Vedika's character to be a cameo

Blackwater thumbnail
15th Anniversary Thumbnail Visit Streak 180 Thumbnail + 3
Posted: 6 years ago
#1

India TVLive TVShow MoreShow More

Hindi News सिनेमा टीवी 'ये रिश्ता...' के प्रोड्यूसर राजन शाही...

'ये रिश्ता...' के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कायरा फैन्स को दी सफाई, बताया कब होगी वेदिका की विदाई

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो के प्रोड्यूसर राजन शाही लंबे समय से कार्तिक और नायरा के फैन्स के गुस्से का शिकार हैं।

'ये रिश्ता...' के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कायरा फैन्स को दी सफाई, बताया कब होगी वेदिका की विदाई Jyoti JaiswalJyoti Jaiswal 26 Aug 2019, 16:52:26 IST

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोड्यूसर राजन शाही लंबे समय से कायरा फैन्स (कार्तिक-नायरा के फैन्स) के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। ट्विटर पर तो फैन्स ने RIP DKP ट्रेंड करा दिया था। वजह थी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चल रहा ट्रैक। सीरियल में इन दिनों कार्तिक और नायरा को अलग कर दिया गया है और कार्तिक की शादी वेदिका से करा दी गई है। ये ट्रैैक फैन्स को बर्दाश्त नहीं हुआ। वे कहने लगे कि कार्तिक और नायरा की जुदाई और झगड़े हम बर्दाश्त कर लेंगे लेकिन कार्तिक और नायरा के बीच कोई तीसरा आ जाए ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर राजन शाही और डायरेक्टर कट प्रोडक्शन को खूब बुरा भला कहना शुरू कर दिया।

राजन शाही ने इंडिया फोरम को दिए एक इंटरव्यू में फैन्स के सभी सवालों का जवाब दिया है। राजन शाही से जब पूछा गया कि RIP डायरेक्टर कट प्रोडक्शन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है इस पर आप क्या कहेंगे?

इस पर राजन शाही ने कहा कि आज हम यहां तक हम पहुंचे हैं तो टीम स्पिरिट की वजह से पहुंचे हैं। लेकिन सबसे बड़ा हाथ फैन्स का है, उनकी वजह से ही हमें सक्सेस मिली है। उनके जो भी रिएक्शन हैं स्वागत है। उनके रिएक्शन हमें बुरा नहीं लगता है, क्योंकि शो के साथ उनके अटैचमेंट है। फैन्स की बातें हम सीरियसली लेते भी हैं। राजन शाही ने कहा कि फैन्स की दुआओं की वजह से ही हम यहां बैठे हैं। लेकिन आप थोड़े तरीके से बात करिए, आप गुस्सा भी करिए लेकिन अपशब्द मत कहिए। आप प्यार से गाली दो चलेगा लेकिन वो चीप तरीके से कमेंट लिखते हैं वो नहीं करना चाहिए। थोड़ी रिस्पेक्ट और डिग्निटी रखिए। राजन शाही ने कहा कि आप कभी बेस्ट स्टोरी टेलर और बेस्ट प्रोडक्शन कहते हैं, लेकिन एक ट्रैक नहीं पसंद आया तो आप हमें अब्यूज मत करिए।

राजन शाही ने मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की तारीफ भी की। राजन ने कहा कि शिवांगी और मोहसिन के अंदर पहले दिन जितनी एनर्जी और जोश था वो आज भी है। वो काम को लेकर बहुत डेडीकेटेड हैं। ये रिश्ता... के सारे कैरेक्टर्स बहुत डाउन टू अर्थ हैं। एक्टर्स और टेक्नीशियन की बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। जब फैन्स आर्टिस्ट्स के बीच डिवाइड क्रिएट करते हैं तो पसंद नहीं आता है। वो कभी बोलते नहीं किसी को कि हम लीड स्टार हैं, वो पूरी टीम के साथ चलते हैं और आप जब डिवाइड क्रिएट करते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है, वो हमारे पास आते हैं ये सब लेकर।

राजन शाही से जब पूछा गया कि कार्तिक और नायरा के बीच लाने के बारे में जब आपने सोचा तो क्या आप तैयार थे फैन्स के गुस्से के लिए?

इस पर राजन शाही ने कहा कि जब नैतिक और अक्षरा हमारे शो के लीड रोल थे, तो हमारे साथ एक बाधा थी कि हम नैतिक या अक्षरा को गलत करते नहीं दिखा सकते थे उनका रोल ऐसा बना था कि हम उन्हें गलत करते नहीं दिखा सकते थे। लेकिन कार्तिक और नायरा के साथ हमें एडवांटेज मिला कि हम उन्हें इमपरफेक्ट दिखा सकते हैं। कार्तिक और नायरा मोस्ट इम्परफेक्ट कपल हैं लेकिन लोग पसंद करते हैं क्योंकि आज लोगों को टीवी पर रियलिटी देखना पसंद हैं जिससे वो खुद को रिलेट कर सके।

राजन शाही से पूछा गया कि कार्तिक और नायरा बार-बार मिलते और बिछड़ते क्यों रहते हैं, बार-बार लीप क्यों होता है?

राजन शाही ने इसका जवाब देते हुए कहा, हमेशा ऐसा नहीं होता है, बीच में अच्छी जर्नी होती है। लेकिन कभी कभी झगड़ा ज्यादा हो जाता है। दोनों कैरेक्टर के साथ ऐसा है कि जो मन में आता है बोल देते हैं। लेकिन अब जब वो मिलेंगे तो हम लंबा एसोशिएशन उनके बीच दिखाएंगे।

राजन शाही से जब पूछा गया कि फैन्स को ये ट्रैक पसंद नहीं आ रहा है इस पर क्या कहेंगे?

इस पर राजन शाही ने कहा- हां हमने पढें फैन्स के रिएक्शन हमें पता है फैन्स को ये पसंद नहीं आ रहा है। जब हम इस ट्रैक के बारे में सोच रहे थे तब भी हम कन्फ्यूजन में थे कि ये करें या नहीं? क्योंकि मशहूर जोड़ी को तोड़ना और बीच में तीसरे का लाना। हालांकि हमने तीसरे पर्सन का सिर्फ कैमियो रखा है। कोई मेजर रोल नहीं है। और फैन्स ने अभी सिर्फ थोड़ा सा हिस्सा देखा है जब आगे वो शो देखेंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा जब वो ये सब बेटर सिचुएशन में देखेंगे तो वो सोचेंगे अच्छा हुआ ये हुआ।

जब राजन शाही से पूछा गया कि इतने सारे लीप्स के बाद नायरा की एज क्या होगी?

राजन शाही ने हंसते हुए कहा कि एज के बारे में हमने सोचना बंद कर दिया। बहुत सारे लीप्स आए हैं ये रिश्ता में। हम बस ये देखते हैं कि नायरा कितनी एक्सपीरियंस्ड हुई है। तीन साल की जर्नी में कार्तिक और नायरा पहले गर्लफ्रेेंड बॉयफ्रेंड और फिर हस्बैंड वाइफ और अब पैरेंट्स के रूप में मैच्योर हुए हैं। उनके कैरेक्टर और एक्टिंग के शेड्स देखें आपने अलग अलग तरह के।

नायरा रीयूनियन कब होगा?

इस सवाल के जवाब में राजन शाही ने कहा बहुत सी अच्छी चीजें हैं पिटारे में? होगा तो जरूर लेकिन कब होता है ये वक्त बताएगा। ये दोनों सबसे पसंद की जाने वाली जोड़ी है मिलन तो जरूर होगा।

ये रिश्ता... के प्रोमो मिसलीडिंग क्यों होते हैं?

राजन शाही ने कहा कभी कभी ऐसा लगता है लेकिन मिसलीडिंग होते नहीं हैं, यह बस फैन्स का अटेंशन पाने के लिए होता है। जिससे की लोग अट्रैक्ट हों।

राजन शाही ने अंत में यह भी कहा कि हम फैन्स के थॉट्स को भी अपनाते हैं, राजन शाही ने फैन्स से कहा कि नाराजगी रखिए लेकिन प्यार बनाए रखिए।

Related VideoIndia Tv पर देश-देश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें

Created

Last reply

Replies

3

Views

1.9k

Users

3

Likes

4

Frequent Posters

Blackwater thumbnail
15th Anniversary Thumbnail Visit Streak 180 Thumbnail + 3
Posted: 6 years ago
#2

I haven't watched Rajan Shahi's vid interview but since this aspect wasn't discussed on forums I thought of posting it

beanstalk04 thumbnail
Visit Streak 180 Thumbnail 7th Anniversary Thumbnail + 6
Posted: 6 years ago
#3

I seen that interview he said kuch fan nakush hai ish current track se 😂😂😂!! Seriously! Everyone one is unhappy . If he really reads our comments then they understand that how is feel to watch the show. Actually this kind of content (double marriage ) get more trp.(when I was kid there was some ekta's shows which was always shown love triangle and 3 4 marriages that time those shows was quite high on trp. Now yrkkh maker also followed the same rule to stretch the fight itna ego problem couple Mai. It will be good to see that how will kairav play the cupid part to make his parents together but tab tak interest and patience dono gayab na Ho jaye. Itna negative dekha rahe hai. Very disappointed with today's episode. Maker playing very safe game with fans they shown us kaira little romantic angle .

shiiny thumbnail
Love Couple India Season 2 Thumbnail Visit Streak 180 Thumbnail + 6
Posted: 6 years ago
#4

I watched it but I don't remember if he said so in the video. Even if she is cameo she gonna stay there for a long time.

I think it wasn't discussed because everyone knows he is lying to calm down the fans. It's a clear cut case of bigamy. We understand Kartik dint knew when he got married but what about now ? Two wives under same roof. Doing puja with both wives. It's so sickening to watch !!

Maine Socha v na tha aesa din v aayega

Yrkkh aesa kuch dikhlayega

Yuck !!!!

Edited by shiny9911 - 6 years ago

Related Topics

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai thumbnail

Posted by: BangBang_Shilpa · 6 months ago

Expand ▼
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai thumbnail

Posted by: Susi26 · 20 days ago

My answer is Abheera for her zero character growth even at the age of 40.. She keeps coming back to PH in spite of being kicked by her abusive...

Expand ▼
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai thumbnail

Posted by: A_Star39 · 6 months ago

Let's see who is better for abhira One has murdered her mom and other has murdered her soul,sukh and chain

Expand ▼
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai thumbnail

Posted by: BangBang_Shilpa · 6 months ago

Biggest flipper in the world.

Expand ▼
Top

Stay Connected with IndiaForums!

Be the first to know about the latest news, updates, and exclusive content.

Add to Home Screen!

Install this web app on your iPhone for the best experience. It's easy, just tap and then "Add to Home Screen".