अपने बिकराल रूप के साथ फैलती कोरोना अब अपने लक्षण भी बदल रही है। अभी तक माना जा रहा था कि इसके प्रमुख लक्षण आम सर्दी-जुकाम हैं, इसके अलावा बुखार आना, गले में खराश होना, सूखी खांसी, मांसपेशियों में दर्द और सांस लेने में तकलीफ भी इसके लक्षण हैं। लेकिन अब इसके कुछ नए लक्षण भी सामने आए हैं।
.
कोरोना वायरस से संबंधित रिसर्च में संलग्र जर्मनी के विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस के और भी लक्षण सामने आये हैं, जिनमें संक्रमित लोगों में सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता बिगड़ जाती है। बड़ी बात है कि ये लक्षण 66 प्रतिशत मरीजों में देखे गये है। एक अन्य नए लक्षण में डायरिया भी हो सकता है। ये लक्षण कोरोना संक्रमित 30 प्रतिशत मरीजों में दिखाई दिये हैं।
.
कोरोना वायरस के संक्रण से संक्रमित ज्यादातर मरीजों में पहले बुखार होता है। इसके अलावा थकान, मांसपेशियों में दर्द और सूखी खांसी भी हो सकती है। वहीं कुछ लोगों को एक या दो दिनों के लिए उल्टी या डायरिया का भी अनुभव हो सकता है। चूँकि अभी तक कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोई दवा नहीं बन पाई है इसलिए फिलहाल इससे बचने का एक मात्र उपाय भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से बचना और सावधारी बरतना।
💊💊💉💉
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे भारत में आज से 21 दिन का लॉकडाउन शुरू हो गया है। इस बीच तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। चंद्रशेखर राव ने कहा है कि अगर लोग लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर निकले तो उनके पास देखते ही गोली मारने का आदेश देने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।
.
मीडिया से बातचीत के दौरान तेलंगाना के सीएम ने कहा कि अगर लोग लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करते रहे तो मुझे 24 घंटे के कर्फ्यू का आदेश देना होगा। केसीआर ने कहा, 'ऐसे हालात मत पैदा कीजिए, जहां सरकार के पास पुलिस को देखते ही गोली मारने का आदेश देने के अलावा कोई विकल्प न बचे।' सोमवार और मंगलवार को लोग जिस तरह लॉकडाउन तोड़कर बाहर निकले, उससे केसीआर नाराज नजर आए।
तेलंगाना के सीएम ने कहा कि लोगों को सड़क पर आने से रोकने के लिए पेट्रोल पंप बंद करने के साथ ही वह सेना की मदद लेने पर विचार कर रहे हैं। केसीआर ने कहा, 'रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। रोजाना शाम 6 बजे सभी दुकानें बंद हो जानी चाहिए।'
.
देश में कोरोना का हाल
कोरोना वायरस से अब तक देश में कुल 12 मौतें हो चुकी हैं। मुंबई में कोरोना से तीसरे, जबकि दिल्ली में दूसरे मरीज की मौत हुई। बावजूद इसके मंगलवार के मामलों पर नजर डाली जाए तो पॉजिटिव खबर है। दरअसल, इस दिन कुल 64 नए मामले देखने को मिले, जो सोमवार से कहीं कम थे। उस दिन कुल 99 नए मामले सामने आए थे। मतलब यह है कि ताजा मामलों में गिरावट है, जो वाकई में भारतीयों के लिए सुखद खबर कही जा सकती है। हालांकि, अभी कुल मरीजों की संख्या 562 है।
.
राहत की बात यह है कि अब तक उपचार के बाद 48 कोरोना वायरस मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सोमवार तक इनकी संख्या 35 थी, जिसमें तेजी से इजाफा हुआ है। कोरोना फ्री होने वालों में महाराष्ट्र के आठ मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में एक मौत दर्ज की, हालांकि राज्य सरकार ने इसके बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक व्यक्ति की सांस की तकलीफ और दिल से जुड़ी बीमारियों से मौत हो गई।
----------------




1.7k