Yogi shashan's new praise-worthy step :
.
कोरोना संदिग्ध होने पर एक ही परिवार के 6 लोग नैनी बाजार में उनके घर पर ही किये गए नजर बन्द प्रयागराज प्रशासन द्वारा
.

🏏IPL 2026: RR vs RCB, 16th Match, BCS, Guwahati🏏
🏏IPL 2026: CSK vs DC, 18th Match, MACS, Chennai🏏
🏏IPL 2026: PBKS vs SRH, 17th Match, New Chandigarh🏏
ABHEERA IN DANGER 10.4
Vishal Bharadwaj Under Fire On Post Against Dhurandhar
Vridang spin-off separted from Kyunki main.
Deepika Padukone Paid Less For Raaka
No China Mentioned In New Maatrubhumi Version
ModernAstro is Live — Try Your Free Kundli + 30-Day Pro Access
Yogi shashan's new praise-worthy step :
.
कोरोना संदिग्ध होने पर एक ही परिवार के 6 लोग नैनी बाजार में उनके घर पर ही किये गए नजर बन्द प्रयागराज प्रशासन द्वारा
.

a NY living , isolated Saurastrian , Rajkot lady speaks,....( in Gujarati ) - Just uploaded by me
too bad situation of Quarantined,..in NJ NY,..
Most of the viruses you bring home,.. when going out and then walking and bringing them home below yr Chappals/Shoes from Roads,... Keep them outside and don't touch often,..
.
कोरोना वायरस की वजह से आज दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। वहीं भारत में भी कोरोना दूसरी स्टेज तक पहुंच गया है। हालांकि इससे निपटने के लिये कई तरह की व्यवस्थाएं की जा रही है वहीं इसे रोकने के लिये लॉकडाउन भी किया जा रहा है। जहां दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन हुआ है, वहीं भारत में भी कई जगहों पर लॉकडाउन की व्यवस्था अपनाई जा रही है।
.
पढ़ें ये खबर- उपयोग के बाद ऐसे नष्ट करें अपना मास्क, नहीं तो जानवरों में भी फैल सकता है ये वायरस
.लाॉकडाउन एक ऐसी व्यवस्था है जो की इमर्जेंसी व्यवस्था होती है, जिसमें लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाती है। लेकिन इन हालातों से निपटने के लिये हमें पहले से तैयार रहना चाहिए और इस दौरान परिवार को खाने-पीने की दिक्कत ना हो इसके लिए जरूरी चीजें अपने स्टोर में जरूर होनी चाहिये। तो आइए जानते हैं लॉकडाउन के हालात में किचन में क्या-क्या रखा होना चाहिये....
.
अपने किचन में जरुर रख लें ये चीजें-
.
- दूध, बटर, चीज
लॉकडाउन के दौरान आप घर पर रहेंगे और चाय, कॉफी भी पीएंगे तो ऐसे में दूध की जगह अपने घर में मिल्क पाउड़ स्टोर करके रख लें, क्योंकि चाय कॉफी बनाने के लिये दूध बेहद जरूरी है। इसके अलावा चीज और मक्खन को भी आप अपने घर में रखें और ये तो महीनों तक चलाया जा सकता है।
.
- फल
लॉकडाउन के समय अपने फ्रिज में फ्रूट्स को स्टोर करके रख लें क्योंकि ये भूख के साथ-साथ सेहत के लिये भी अच्छे होते हैं। इसलिये सेब, केला, संतरा, अंगूर आदि फल स्टोर करके रख लें। सेब को फ्रिज के अंदर रखें क्योंकि बाहर रखने से वे जल्दी खराब हो जाते हैं।
.
-अंडे
लॉकडाउन के समय अंडे का बड़ा कार्टन खरीद कर उसे यूं ही स्टोर कर दें। अंडों से भरपूर प्रोटीन मिलता है और इसे आसानी से फ्रिज में कई दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है।
.
- साबुत अनाज, चावल, क्विनोआ, दलिया, बाजरा
लॉकडाउन के समय पौष्टीक आहार की बात करें तो सबसे पहले अनाज, चावल, दलिया और बाजरा स्टोर करें। ये हेल्दी होने के साथ-साथ इजी-टू-इट होते हैं। गर्मी, हवा और नमी से इन्हें बचाकर रखा जाए तो ये बहुत दिनों तक चलते हैं।
.
- जड़ वाली सब्जियां
शकरकंद, चुकंदर, गाजर, आलू जैसी सब्जियों को रोज खाया जाना चाहिये। इन सब्जियों को किसी फाइबर की टोकरी में रखें। अगर इन्हें फ्रिज में रख भी रहे हैं तो इनको अलग अलग कोनों में रखें। बेहतर होगा कि इन्हें धो कर ही फ्रिज में रखें।
.
- ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। इसके अलावा इन्हें स्नैक्स में भी खाया जा सकता है, वहीं इन्हें बहुत लंबे समय तक भी रखा जा सकता है। इसलिये लॉकडाउन के दौरान अपने घर में ड्राई फ्रूट्स जरूर स्टोर करके रखें। इन्हें खरीदना बिल्कुल भी न भूलें। रखने में भी ये काफी ठीक होते हैं क्योंकि ये जल्दी खराब भी नहीं होते हैं। इन्हें रेफ्रिजरेटर या फ्रीजर में स्टोर किया जाना चाहिए।
===========
#Lucknow- सभी बैंक अब सुबह 10 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे,सरकारी बैंकों के लिए सर्कुलर हुआ जारी
,सरकार ने जारी किया बैंकों के लिए सर्कुलर।

Good news from Agra is coming,...
.
आगरा: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच यूपी के आगरा से राहतभरी खबर है। आगरा में पिछले 9 दिन में एक भी नया केस सामने नहीं आया है। खुशखबरी ये है कि आगरा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 8 लोगों में से 7 ठीक होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके हैं। ऐसे में आगरा के जिलाप्रशासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाया गया कदम सफल होता दिख रहा है।
बता दें कि यूपी के आगरा में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से रोकथाम के लिए उठाए गए कदम कारगर दिख रहे हैं। आगरा में बीते दिनों कुल 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनमे 7 लोग बिलकुल ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। वहीं सबसे ज्यादा राहत भरी खबर ये हैं कि बीते 9 दिनों में 500 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं लेकिन उनमे एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। हांलाकि ऐहतियातन आगरा में भी लॉकडाउन घोषित किया गया है।
पिछले 9 दिनों में 500 से अधिक लोगों ने अपने सैंपल दिए हैं। उनकी रिपोर्ट भी आ चुकी है। ये सारे लोग कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं। ऐसे में आगरा जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कोरोना से बचाव व जागरूकता के कदम सार्थक होते दिख रहे हैं। ताजनगरी में जहां एक ओर पर्यटकों की भारी भीड़ रहती हैं ऐसे में वहां से ऐसी खबर निश्चित ही काफी राहत भरी है।
डीएम आगरा प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया है। कुछ स्थानों पर सख्ती भी की गई है। जैसे आगरा में तकरीबन 7 हजार क्वारंटाइन किया गया है। ऐसे लोगों को सख्त निर्देश है कि वह घर से बाहर न निकलें। अगर उन्हें बाहर घूमता पाया गया तो उन पर कानूनी कार्रवाई होगी वह जेल भी जा सकते हैं। उन्होंने बताया अगर किसी ने विदेश से आने की सूचना छिपाई तो उस पर भी यही कार्रवाई होगी। ऐसे मामले में शांति भंग के तहत कार्रवाई होगी।
======
अभी इस समय दुनिया भर में कोरोना वायरस की अपना पकड़ बनाए हुए हैं जिस वजह से अलग-अलग जगह पर स्कूल-कॉलेज सिनेमा हॉल में 31 मार्च तक बंद रखने की अनुमति सरकार ने दी है ऐसे में कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया जा चुका है ऐसे में लोगों को मानना है कि गर्मी बढ़ने के कारण कोरोना वायरस का प्रभाव कम हुआ लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि यह महामारी अभी अगले 6 महीने तक बनी रहेगी।
संक्रामक रोग से एक्सपर्ट ने दावा किया कि कोरोना वायरस का खतरा अभी अगले 6 महीने तक बना रहेगा एक्सपर्ट ने इससे पहले से बचाव नहीं होने वाला एक्सपर्ट ने दावे के बाद यह माना जा रहा है कि इसकी वेक्सिन अगले 6 महीने तक बन जाएँगी साथ ही इसके बाद यह महामारी कम हो सकती है दरअसल पूर्णा वायरस की वैक्सिंग बनाई जा रही है जिससे पूरी तरीके से बनाई जाने पर 6 महीने तक का समय लग सकता है जिसके बाद इसका इलाज संभव किया जा सकेगा।
एक्सपर्ट का मानना है कि अभी तो यह शुरुआत है आगे इस महामारी के चलते काफी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है दुनिया भर की सरकारों द्वारा लिए गए भाई साहब व्यास इससे काफी नहीं है बट का मानना है कि कोरोना वायरस सांस लेने से भी हो सकता है यह एक गंभीर समस्या बताई जा रही है इससे बचने का उपाय अभी केवल घर में रहना ही सबसे सुरक्षित है।
------
प्रयाग को सैनिटाइज किया जा रहा, (इंडियन काफी हाउस के सामने यहाँ मेरा आफिस है ( copied ) 👇🏻👇🏻)
.
इटली की जनसंख्या = *6 करोड़*
स्वास्थ्य विभाग का रैंक पूरे विश्व में = *नंबर 2*
फिर भी हालात काबू से बाहर, प्रशासन ने हाथ खडे किये।
भारत की जनसंख्या = *133 करोड़*
स्वास्थ्य विभाग का रैंक = *नंबर 112*
अब आप खुद अनुमान लगा सकते है, अगर यहां फैला तो क्या हालात हो सकते है।
*जनता ही देश को बचा सकती है।*
घर से बाहर ना निकलकर। बिना एमरजेंसी बिल्कुल बाहर न निकले।
सहयोग करे।
*जय हिंद।🇮🇳*
-----
15 अफ़्रैल से 20 अफ़्रैल तक भारत को बच कर चलना है क्योंकि भारत इस समय 3rd फेज में प्रवेश कर रहा है
और 15 से 20 अफ़्रैल तक पांचवे चरण में प्रवेश करेगा...
दुनिया भर ने कोरोना को लेकर भारत सरकार की तैयारियों पर संतोष जाहिर किया
लेकिन भारतीय नागरिकों को लापरवाह का टैग दिया,
भारत मे अगर मौतें बढ़ेगी तो यहाँ के लापरवाह नागरिकों की बदौलत
-------
Corona and Ayurvedic ! ( Use yr own DD - Due diligence )
Corona is proven to be Airborne too, by many articles ! Will we need our old recipe of Leemda / Neem ka dhoop ?
कोरोना वायरस के खौफ के बीच एक बार फिर आयुर्वेद की धूपन विधि जीवित हो गई है। आधुनिकता की चकाचौंध के बीच काफी साल पहले गुम हो गई इस धूपन विधि का प्रयोग कई साल तक लोग घरों में करते रहे हैं। इसी विधि का प्रयोग अब हिमाचल प्रदेश के आयुर्वेद के क्षेत्र में सबसे बड़े चिकित्सा एवं शोध संस्थान राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय पपरोला में भी शुरू किया गया है। प्राकृतिक तरीकों से रोगों पर जीत हासिल करने के लिए संस्थान में चल रहे स्वास्थ्य वृत्त एवं योग विभाग ने इसका जिम्मा उठाया है।
शुक्रवार से स्वस्थ वृत्त एवं योग विभाग में स्नातकोत्तर कर रही छात्राओं ने सुश्रुत संहिता में बताई गई धूपन विधि के अनुसार सभी ओपीडी व वार्डों में धूपन दिया। सुश्रुत संहिता में उल्लेख है कि धूपन विधि से दृश्य व अदृश्य हानिकारक जीवाणुओं को दूर भगाया जा सकता है। यह विधि हवन जैसी ही है। मगर इसमें एक मिट्टी के बर्तन में धूपन जलाकर उसे पूरे संस्थान में घुमाया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार आयुर्वेद में पहले भी इस विधि का प्रयोग ऑपरेशन थियेटर व प्रसूति वार्ड में होता रहा है।
धूपन में किया जा रहा इन वस्तुओं का प्रयोग
स्वास्थ्य वृत्त एवं योग विभाग द्वारा आयुर्वेद शास्त्रों से ली जानकारी के आधार पर नीम, गौर सर्षव, सैंधव लवण, गुग्गल, लाक्षा, कुठ, राल, अतिविषा, हरिद्रा हल्दी, हरितकी हरड़, एला इलायची व प्रियंगु आदि का प्रयोग किया जा रहा है। इन सभी औषधियों को गाय के घी के साथ धूपन तैयार करवाया जा रहा है। इसे आम व पीपल की हवन में प्रयोग होने वाली लकडिय़ों के बीच जलाया जा रहा है।
क्या कहते हैं चिकित्सा विशेषज्ञ
सुश्रुत संहिता के तहत सूत्रस्थान, कल्प स्थान में कुछ औषधियों का उल्लेख मिलता है। इनका धूपन अग्निहोत्र में प्रयोग होता है। इससे विषाणु जनित व्याधियों में उपचार हो सकता है। संस्थान में स्नाकोत्तर की एक छात्रा महक वालिया इस विषय पर शोध कर रही है और इसी के तहत संस्थान में इसे आज से शुरू किया गया है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। -डॉ. टेक चंद ठाकुर, विभागाध्यक्ष, स्वास्थ्य वृत्त एवं योग विभाग।
कोरोना वायरस को लेकर आयुर्वेद अस्पताल में जरूरी कदम उठाए गए हैं। यहां आ रहे लोगों को मास्क लगाने को कहा जा रहा है। लगातार सफाई करवाई जा रही है। इसके अलावा आयुर्वेद में हानिकारक विषाणुओं से बचाव के लिए बताई गई धूपन विधि का भी उल्लेख है। इस विधि को भी आज से संस्थान में शुरू करवाया गया है। इसे सुबह एक घंटे दिया जाएगा। -डॉ. राजेंद्र जोशी, चिकित्सा अधीक्षक, आयुर्वेदिक अस्पताल, पपरोला।
सावधानी बरत लो नही तो बाद में लोग कहेंगे कि बड़ा अच्छा आदमी था बेचारा मजाक मजाक में चला गया🤣😂
लेखक डॉ आनंद द्विवेदी
Over to Karnatak .
कर्नाटक में (Karnataka) शनिवार को नोवल कोरोना वायरस (Novel Corona Virus) यानी कोविड-19 के 312 नए संदिग्ध मरीजों को निगरानी में रखा गया है। जो 20 जनवरी से शनिवार शाम चार बजे तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले एक दिन में इतने संदिग्ध मरीज कभी नहीं मिले हैं। पांच पुष्ट मरीजों का उपचार जारी है। जबकि छठे पुष्ट मरीज की 10 मार्च को मौत हो चुकी है।
731 नमूनों में से 590 में वायरस की पुष्टि नहीं
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से शनिवार शाम जारी बयान के अनुसार कुल 1,657 संदिग्ध मरीज चिकित्सकों की निगरानी में हैं। इनमें से ज्यादा उनके घरों में हैं। इनमें से 313 मरीजों ने 28 दिनों की अनिवार्य निगरानी अवधि पूरी की है। 1,657 में 32 संदिग्ध मरीज बेंगलूरु व प्रदेश के अन्य जिलों के अस्पतालों के आईसोलशन वार्ड में भर्ती हैं।
शनिवार को 92 नए संदिग्धों के नमनूे जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच के लिए भेजे गए 731 नमूनों में से 590 में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।
केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Kempegowda International Airport) और मेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सहित मेंगलूरु व कारवार बंदरगाह पर कुल एक लाख नौ हजार 132 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई है।
हेल्प लाइन संख्या 104 पर लोगों लगातार संपर्क कर वायरस संबंधित जानकारी, परामर्श व मदद ले रहे हैं। शनिवार शाम चार बजे तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 19,143 लोगों ने कॉल किया।
सभी कॉलोनी वासियों को सूचित किया जाता है की कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है इसको फैलने से रोकने के लिये निम्न बातों पर अमल करे.
👉 सुबह दूधकी थैली घर लाये हो तो थैली को तुरंत पानी से धो लें , और साबून से अपना हाथ साफ कर लें .
👉 अखबार बंद कर दे .
👉 सब्जी लाने के बाद तुरंत नमक के पानी से धो लें .
👉 डाक से और कोरियर से कुछ ना मंगायें , बहुत ज्यादा जरूरी हो तो मंगाये लेकिन वो डाक ट्रे मे लिजीये और कम से कम 12 घँटे बाद खोलें .
👉 ऑन लाईन कुछ दिनों तक ना मंगायें
👉 ओला , उबर या टेक्सी का उपयोग ना करें .
👉 बच्चों को बाहर ना जाने दें .
👉 कंम्पयूटर , लेपटॉप का उपयोग कम से कम करें .दूसरों की साइकिल या गाडी उपयोग ना करे.
👉 घर से बडे बुजुर्गों को निकलने ना दें .
👉 करेंसी की अदला बदली फिलहाल टालिये.
👉 ATM मे हाथ दस्ताना पहन के जायें .
👉 घर के कामवाली बाई को हाथ पैर धोने के बाद ही घर में आने दें .
👉 सार्वजनिक स्थानो एवं भीड़ -भाड़ में जाने से बचे.
👉 हर एक घँटे में हाथ धोना ना भूलें .
👉 बहार की बनी हुई खाने की वस्तु घर में ना लायें .
ऐसा करके हम और आप करोना को फैलने से रोक सकते है क्योंकि ये एक दूसरे के संपर्क से फैलता है ..
कृपया आप इस पोस्ट को शेयर करके ओरो को भी जागरूक करे.🙏🙏
-----------------------
Private companies are also at Help,..
.
हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज कंज्यूमर और पतंजलि जैसी एफएमसीजी कंपनियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लोगों की मदद के लिये साबुन तथा स्वच्छता के अन्य उत्पादों की कीमतें घटाने और इनका उत्पादन बढ़ाने की शुक्रवार को घोषणा की।
.
हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई में 100 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जाहिर की है। कंपनी ने एक बयान में कहा, हिंदुस्तान यूनिलीवर सार्वजनिक हित में लाइफबॉय सैनिटाइजर, लाइफबॉय लिक्विड हैंडवाश और डोमेक्स फ्लोर क्लीनर की कीमतें 15 प्रतिशत घटा रही है। हम घटी कीमतों वाले इन उत्पादों का उत्पादन तत्काल प्रभाव से शुरू करने जा रहे हैं और अगले कुछ सप्ताह में ये बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे। कंपनी ने कहा कि वह समाज के जरूरतमंद वर्ग को अगले कुछ माह में दो करोड़ लाइफबॉय साबून का वितरण करेगी। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा, ''इस तरह के संकट में कंपनियों को बड़ी भूमिका निभानी होती है। हम सरकारों और अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि हम साथ मिलकर इस वैश्विक संकट से पार पा सकें।
.
योगगुरू रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने भी एलोवीरा तथा हल्दी-चंदन साबुनों के दाम में 12.5 प्रतिशत की कमी करने की घोषणा की है। कंपनी के प्रवक्ता एस.के.तिजारावाला ने कहा, स्वामी रामदेव ने आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए कोरोना वायरस से युद्ध में उनकी मदद करने के लिये कीमतें घटाने का निर्णय लिया है। गोदरेज ने कहा कि उसने कच्ची सामग्रियों के दाम में हुई वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डालने का निर्णय लिया है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत एवं सार्क) सुनील कटारिया ने कहा, साबुन की कीमतों में 2019 में ठीक-ठाक गिरावट देखने को मिली। हालांकि, हाल के कुछ महीने में कच्चे माल के दाम में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। हम इसे लेकर कीमतों में कुछ वृद्धि करने की योजना बना रहे थे। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हमने कीमतों में वृद्धि टालने का निर्णय लिया है।
.
उल्लेखनीय है कि इस समय लोगों द्वारा घबराहट में सामानों विशेषकर व्यक्तिगत रख-रखाव तथा साफ-सफाई से जुड़े सामानों की अनावश्यक खरीद करने की खबरें आ रही हैं। ग्रोफर्स और बिगबास्केट समेत कई ऑनलाइन विक्रेताओं तथा वालमार्ट और मेट्रो कैश एंड कैरी जैसे ऑफलाइन विक्रेताओं ने भी इस तरह के उत्पादों में अचानक वृद्धि की पुष्टि की है।
💊💊💉💉
Thank u Himalaya for providing such a vast information abt covid from every where ..
Many Indians behaving foolish ..
Curfew must be there ..
Hi All, First off, a huge thank you to each one of you! Your active participation and enthusiasm continue to shape our community into a vibrant...
1.6k