Coronavirus (COVID-19) Updates || Note: pg 55,132|| - Page 22

Created

Last reply

Replies

1.1k

Views

61.2k

Users

105

Likes

686

Frequent Posters

1116756 thumbnail
Posted: 6 years ago

Sharing a list of surface contact points in daily life, where either multiple or unknown people contact. The Virus is spreading from surfaces mainly, and lives up 6 days on surfaces outside the host:

1. Morning milk bags.

2. Elevator buttons.

3. Door bells.

4. Newspapers.

5. Car door after wash.

6. Garbage can exchange with housekeeping staff (also their ingress into housing society, and movement from house to house).

7. Raw vegetable and fruits purchased.

8. Shop counters.

9. Office pantry, lunchroom, washroom, and door handles.

10. Garden seats.

11. Play area swings, etc. (though for an unknown reason, young children thankfully are less affected)

12. Maids touching multiple surfaces at home.

13. All door knobs.

14. Packets of Delivery boys - Amazon, Swiggy, etc.

15. Any shopping packets.

16. Currency notes and coins.

17. Uber, Auto, etc.

18. Bus and train handles

19. Shoes, etc., which may step on spit.

20. If travelling by air, then multiple points from departing terminal to arrival terminal.

21. Biometric attendance machines.

22. Electric switches , keyboard and mouse

India has likely hit the exponential upward part of the contagion, and the precautions in the next 2- 4 weeks are very important. Pls FWD to all

1116756 thumbnail
Posted: 6 years ago

Message from Municipal Commissioner

Please Listen Carefully


Hello, all are kindly requested not to come out of your house after 10 pm tonight till tomorrow 5 am.... As their will be spraying medicine in the air in order to kill the COVID-19!!

Share this information to all your friends,relatives and your families...

Thank you!



Modi speech on Corona virus:


19th March - 2020

Main Important Points to notedown

1. Do not go outside until very much necessary, specially senior citizens 60+.

2. Avoid going in market, crowded places.

3. "I won't be affected" do not think this way.

4. On 22nd March, Sunday from 7am to 9pm - follow Janta Curfue and do not go outside your homes.

5. Call and inform atleast 10 people around you about the Janta curfue.

6. Thank people at 5pm for 5 mins on Sunday who are working and helping in this crisis. Health officials, police, transport drivers, delivery persons.

7. Avoid your regular checkups at hospitals and check with your family doctors via phone if any issues. Postpone elective surgeries for another month if possible.

Avoid going to hospital as much as you can until it's an unavoidable emergency.

8. Do not cut off payments of workers who help you in your daily work as they also have families.

9. There won't be any shortage of milk, food and daily needs so don't stock it up in bulk unnecessarily.

1116756 thumbnail
Posted: 6 years ago

कृपया जरूर पढ़ें:

ये ट्विटर थ्रेड (मैसेज श्रंखला) है इटली के लोगों की.. मैं इसे अपने हिंदी भाषी दोस्तों के लिए ट्रांसलेट कर रहा हूँ.. पढ़िए और समझिये कि हमारा और आपका सामना किस से होने वाला है

अगर आप अभी भी अपने दोस्तों के साथ घूम रहे हैं, होटल जा रहे हैं, पार्टी कर रहे हैं और ऐसे दिखा रहे हैं जैसे ये (कोरोनावायरस) आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत नहीं है, तो आप बहुत बड़े भ्रम में हैं.. अपने आप को संभाल लीजिये.. नीचे का सारा मैसेज एक इटालियन लोगों द्वारा पोस्ट किया गया है.. जो कुछ भी उन्होंने जैसा भी लिखा है उसे वैसा ही लिखा जा रहा है:

“सारी दुनिया के लिए सन्देश,, जिन्हें ये पता नहीं है कि उनका सामना किस आपदा से होने वाला है”

जैसा कि मैं समझता हूँ इस वक़्त सारी दुनिया को पता है कि इस वक़्त सारा इटली क्वारंटाइन किया जा चूका है.. यानि उसे पूरी तरह से बंद किया जा चुका है.. ये स्थिति बहुत बुरी है.. मगर उन लोगों के लिए ज़्यादा बुरी है जो ये सोचते हैं कि ये उनके साथ नहीं होगा

हमे पता है कि आप कैसा सोच रहे हैं.. क्यूंकि हम भी पहले ऐसे ही सोच रहे थे..

आईये देखें कि ये सब कैसे शुरू हुवा:

स्टेज प्रथम (पहला चरण):

आपको पता होता है कि कोरोना वायरस ऐसी कोई चीज़ है.. मगर आपके देश में ये अभी अभी दिखना शुरू हुवा है.. इसलिए आप सोचते हैं कि डरने की कोई बात नहीं हैं.. क्यूंकि ये बस एक तरह का ज़ुकाम है.. और वैसे भी मैं 75+ साल का हूँ नहीं इसलिए मुझे इस से क्या डरना

फिर प्रथम चरण आगे बढ़ता है:

और आप सोचते हैं कि ये क्या हर कोई पागल हो रहा है मास्क और टॉयलेट पेपर के लिए.. ऐसा कुछ तो होने वाला है नहीं.. मेरी ज़िन्दगी तो आराम से चलती रहेगी

फिर आता है..

स्टेज द्वितीय (दूसरा चरण)

धीरे धीरे.. देश में मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है.. और सरकार एक दो शहरों कि सीमाएं प्रतिबंधित कर देती है.. और आपको ये समझाती है कि डरने की कोई बात नहीं है.. सब कुछ ठीक है (22 फ़रवरी को ऐसा इटली में हुवा था)

द्वितीय चरण यानि दूसरा चरण आगे बढ़ता है:

कुछ लोगों की मौतें होती हैं.. मगर वो सब बूढ़े लोग होते हैं.. और मीडिया उस पर हाय तौबा मचाता है... हम सोचते हैं कि ये अच्छी बात नहीं है.. लोग अपने दोस्तों यारों से मिलते रहते हैं.. नार्मल ज़िन्दगी चलती रहती है.. और हमे ये लगता है कि हमे कुछ नहीं होगा

त्रित्तीय चरण (तीसरा चरण)

धीरे धीरे संक्रमित लोगों का आंकडा बढ़ने लगता है.. एक दिन में ही दुगने लोग संक्रमित हो जाते हैं.. मौतों का आंकड़ा बढ़ जाता है.. और सरकार चार बड़े इलाक़ों को प्रतिबंधित कर देती है जहाँ से सब से ज्यादा केस हैं (ये 7 मार्च को इटली में होता है).. फिर इटली के पच्चीस 25% लोगों को घरों में बंद कर दिया जाता है

फिर आता है..

स्टेज तृतीय (तीसरा चरण)

फिर कुछ क्षेत्रों में स्कूल, बार और रेस्टोरेंट बंद कर दिए जाते हैं.. मगर ऑफिस अभी भी खुले हैं.. सरकारी नियमों को मीडिया और अखबार पहले ही प्रकाशित कर देते हैं

स्टेज तृतीय आगे बढ़ता है:

इटली के क़रीब दस हज़ार लोग, जिन्हें दूसरे इलाक़ों में सरकार ने रोक कर रखा था वो एक ही रात में वहां से निकलकर अपने अपने घर वापस पहुँच जाते हैं.. और इटली के लगभग पिछत्तर प्रतिशत लोग अपने रोज़मर्रा के कामों में व्यस्त रहते हैं

स्टेज तृतीय यानि तीसरा चरण और आगे बढ़ता है:

इटली के लोग अभी भी इस वायरस की आपदा नहीं समझ पा रहे हैं.. हर जगह इटली में लोगों को ये बताया जा रहा है कि थोड़ी थोड़ी देर में अपने हाथ धुलें.. लोग ग्रुप में या भीड़ में न खड़े हों.. टीवी पर हर दस मिनट में ये समझाया जा रहा है.. मगर ये बातें लोगों के दिमाग़ में नहीं बैठ रही हैं

फिर आता है..

स्टेज चतुर्थ (चौथा चरण):

इटली में हर जगह स्कूल और कॉलेज कम से कम एक महीने के लिए बंद कर दिए गए हैं.. नेशनल हेल्थ इमरजेंसी लगा दी जाती है.. सारे अस्पतालों को ख़ाली करवा के कोरोनावायरस के मरीजों के लिए जगह बना दी जाती है

स्टेज चतुर्थ (चौथा चरण) और आगे बढ़ता है:

अब इटली में डॉक्टर और नर्सों की कमी पड़ने लगी है.. अब जितने भी डॉक्टर रिटायर हो चुके हैं उन्हें भी वापस नौकरी पर बुला लिया जाता है.. जिस छात्रों कि डॉक्टरी की पढाई का दूसरा साल हुवा है उन्हें भी नौकरी पर बुला लिया जाता है.. किसी भी डॉक्टर और नर्स के लिए कोई भी शिफ्ट नहीं है.. चौबीस घंटे काम करना है सबको अब.. डॉक्टर और नर्स भी संक्रमित हो रहे हैं अब और उन लोगों से उनके परिवारों को भी वायरस अपनी चपेट में ले रहा है

स्टेज चतुर्थ (चौथा चरण) और आगे बढ़ता है:

अब निमोनिया के बहुत ही ज्यादा मरीज़ बढ़ गए हैं... और बहुत सारे लोगों को ICU की ज़रूरत है और अब ICU में सबके लिए जगह नहीं है.. इटली में अब वो स्थिति आ चुकी है जहाँ डॉक्टर अब सिर्फ़ उन्हीं का इलाज कर रहे हैं जिनके बचने की उम्मीद होती है.. मतलब अब बूढ़े, और अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों का इलाज डॉक्टर नहीं कर पा रहे हैं क्यूंकि अब डॉक्टर को क्रोना वायरस वाले मरीजों को ही बचाना है.. क्यूंकि अब अस्पताल में सभी के लिए जगह नहीं बची है

स्टेज चतुर्थ (चौथा चरण) आगे बढ़ता है:

अब लोग मर रहे हैं क्यूंकि अस्पतालों और ICU में जगह नहीं है.. मेरे एक डॉक्टर दोस्त ने मुझे कॉल कर के बताया कि उसने तीन लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया क्यूंकि जगह नहीं थी.. नर्स रो रही हैं क्यूंकि वो मरते हुवे लोगों के लिए कुछ नहीं कर सकती हैं सिवाए उन्हें ऑक्सीजन देने के

मेरे एक दोस्त का रिश्तेदार कल मर गया क्यूंकि उसका इलाज नहीं हो पाया.. अब क्रोना वायरस हर तरफ़ पूरी तरह से फैल चुका है

फिर आता है..

स्टेज पांच (पाँचवाँ चरण):

याद कीजिये उन बेवकूफों को जिन्हें सरकार ने शुरुवात इटली के कुछ राज्यों में रोक के रखा था, क्वारंटाइन किया था मगर वो अपने अपने घर वापस चले आये थे? उन्हीं की वजह से अब सारी इटली को मार्च 9 को क्वारंटाइन कर दिया गया

अब सरकार का एक ही लक्ष्य है कि कैसे इसे ज्यादा से ज्यादा फैलने से रोका जाय

लोगों को अपने काम पर जाने दिया जा रहा है.. ज़रूरी सामान की खरीदारी करने दी जा रही है.. व्यापार सारे खोल के रखे गए हैं.. क्यूंकि अगर ऐसा न किया तो सारी इकॉनमी धराशायी हो जायेगी.. मगर अभी भी आप अपने इलाक़े से बाहर नहीं जा सकते हैं जब तक आपके पास उसके लिए कोई बहुत ज़रूरी वजह न हो

मगर अभी भी एक समस्या बनी हुई है.. क्यूंकि कुछ लोग समझते हैं कि उन्हें कुछ नहीं होगा.. वो अभी भी दोस्तों के साथ बाहर जा रहे हैं... घूम रहे हैं ग्रुप में.. शराब पी रहे हैं और ऐश कर रहे हैं

फिर आता है..

स्टेज छः (छठां चरण):

दो दिन पहले ये घोषणा कर दी गयी कि अब सारे व्यापार, शौपिंग माल, रेस्टोरेंट, बार और हर तरह की दुकाने बंद रहेंगी.. सिर्फ़ सुपर मार्केट और दवाखाने के अलावा.. और अब आप सिर्फ़ तभी अपने इलाके से कहीं बाहर जा सकते हैं अगर आपके पास उसकी कोई बहुत बड़ी वजह है और उसके लिए आपके पास एक सर्टिफिकेट होना चाहिए

उस सर्टिफिकेट में आपके बारे में सारी जानकारी होती है.. जिसमे आपका नाम, पता और आप कहाँ से आ रहे हैं और कहाँ जा रहे हैं ये लिखा होता है

जगह जगह पुलिस के चेक पॉइंट बने हैं जहाँ आपको चेक किया जाता है

इटली में अगर अब आप अपने घर से बाहर अब पकडे जाते हैं तो आपके ऊपर 206 यूरो का जुर्माना लगाया जाता है.. अगर आप बहार निकलते हैं और आप क्रोना वायरस से संक्रमित हैं तो आपको एक से लेकर बारह साल की जेल होगी

आख़िरी सन्देश:

ये मैं १२ मार्च को लिख रहा हूं और इस वक़्त तक के ये हालात है जो मैंने ऊपर बताया.. इसका ध्यान रखिये कि ये सब बस हमारे यहाँ दो हफ्ते के अंदर हो गया.. सिर्फ़ पांच दिन लगे स्टेज तीन से आज तक के दिन तक आने में हमे

दुनिया के दूसरे देश अभी धीरे धीरे उन चरणों में पहुँच रहे हैं जिनसे हम गुज़र चुके हैं.. इसलिए मुझे आप लोगों से ये कहना है कि “आपको कोई अंदाज़ा नहीं है कि आप के साथ क्या होने वाला है”

क्यूंकि दो हफ्ते पहले मैं आपके ही जैसा सोचता था और मुझे लगता था कि हमे कुछ नहीं होगा.. और ये सब इस वजह से नहीं हो रहा है कि ये वायरस बहुत खतरनाक है.. बल्कि ये सब इस वजह से हो रहा है कि ये वायरस ऐसी परिस्थितियां पैदा कर देता है जिसका सामना करने में हम सक्षम नहीं हैं

ये देख कर बहुत दुःख हो रहा है क्यूंकि कुछ देश ये सोच रहे हैं कि उनको कुछ नहीं होगा.. और वो इसके लिए ज़रूरी बचाव नहीं कर रहे हैं.. जबकि वो समय रहते अगर बचाव कर लें तो बहुत फायदा होगा

इसलिए.. कृपया अगर आप इसको पढ़ रहे हैं तो सजग हो जाईये.. क्यूंकि इसको इग्नोर करने पर इस समस्या का हल नहीं निकलेगा.. अमेरिका जैसे देशों में ऐसे कितने लोग होंगे जो संक्रमित होंगे और उनका पता नहीं चल पाया होगा

हमारी इटली की सरकार ने इस बारे में बहुत अच्छा काम किया.. और वो ये किया कि उन्होंने पूरी कोशिश की अब इस वायरस को जहाँ भी हो रोक दिया जाए.. उसके लिए उन्हें बहुत कठोर क़दम उठाये मगर वो सही थे.. चाइना ने भी इस तरह से इस पर क़ाबू पाया था... सारे इलाके बंद कर के लोगों को घरों में क़ैद कर दिया था

सरकार लोगों की मदद कर रही है.. उनके बैंक की किश्त माफ़ करके और लोगों के व्यापार में मदद कर के.. मुझे ये चीज़ परेशान कर रही है कि अगर ये सारे देशों में हो गया तो क्या होगा

इसलिए अगर आप ऐसे इलाक़े में हैं जहाँ आपके आसपास क्रोना वायरस से संक्रमित मरीज़ हैं.. तो आप बस एक या दो हफ्ते हम से पीछे हैं.. और आप हमारी सारी बातों को धीरे धीरे समझेंगे.. इसलिए मेरी आप लोगों से यही गुजारिश हैं कि आप अपना बचाव ख़ुद करें.. और ऐसा व्यवहार मत कीजिये कि आपको कुछ नहीं होगा.. इसलिए अगर आप रह सकते हैं तो “घरों में ही बंद रहिये”

( @JasonYanowitz के twitter अकाउंट की मैसेज श्रंखला से अनुवादित )

1116756 thumbnail
Posted: 6 years ago

1 दिन का कर्फ्यू और मूर्खों का छाती पीटना:


अभी 3 घण्टे पहले, ह्यूस्टन में अमेरिकी सरकार के लिए Infectious Disease पर शोध कर रहे एक चिकित्सा वैज्ञानिक, जो कॉलेज में मेरे सहपाठी हैं, और हमारी मित्रता उनके अमेरिका जाने के बाद भी उतनी ही गहरी हैं, का फोन आया ।


उनका पहला ही वाक्य था, "देवेंद्र जी, ये हमारे PM मोदी कोई महामानव हैं शायद।"

मैंने पूछा, "अरे, वो तो हैं पर अब उन्होंने ऐसा क्या कर दिया ?"

वो बोले, "हम छूत की बीमारियों (Infectious Disease) पर पिछले 30 साल से यहां अमेरिका में शोध कर रहे हैं, परये 1 दिन के कर्फ्यू वाला आईडिया हमारे दिमाग में कभी नहीं आया ।"


मैंने पूछा, "कहीं आप भी भारत में बस रहे सेक्युलरों, वामपंथियों, मुस्लिमों, ठुकडे ठुकडे गैंग, अर्बन नक्सलियों, अवार्ड वापसी गैंग, आआपियों, रNDTV आदि की तरह मोदी का मजाक तो नहीं उड़ा रहे?"


वो बोले, "अरे ऐसा कुछ नहीं, मैं और मेरा पूरा परिवार 19 साल से अमेरिका के नागरिक हैं, मेरा वार्षिक वेतन भारतीय रुपये में 15 करोड़ से अधिक हैं, पर दिल अभी भी भारतीय हैं । मोदी के हर बड़े कदम और फैसले को राजनीति से सर्वथा अलग हो कर, भारत और मानव के कल्याण की कसौटी पर कसता हूँ, मैंने भी देखा, भारत के ही लाखों लोग मोदी के 1 दिन के स्वयं स्पुर्थ कर्फ्यू की बड़ी मजाक उड़ा रहे हैं, पर हमारी लैबोरेट्री में अभी सब बड़े वैज्ञानिकों की 45 मिनिट की एक ऑफिसियल मीटिंग मोदी की इस घोषणा पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई । आप आश्चर्य करेंगे, 45 मिनिट की ये मीटिंग 3 घण्टे से भी अधिक चली, 1 दिन के स्वघोषित कर्फ्यू से छूत की बीमारियों और खास कर कोविड 19 पर इसके प्रभाव पर चर्चा हुई। सभी वैज्ञानिकों का इस पर एक मत था कि, 12 घण्टे हर व्यक्ति का दुनिया से कट कर कोरोना वायरस के फैलने से रोकने का बहुत ही प्रभावशाली उपाय हैं, क्योंकि कोविड 19 मानव शरीर के बाहर किसी भी सरफेश पर 12 घण्टे से अधिक जीवित नहीं रह सकता, ऐसे में अपने घर से बाहर की दुनिया से कट जाने से निर्जीव वस्तुओं जैसे दरवाजों के हैंडल, करेंसी नोट, फाइलों, कुरियर पार्सल, वाहनों के स्टेरिंग व्हील, पेन आदि आदि पर स्थित वायरस पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे, और मोदी द्वारा सुझाये इस तरिके से बिना एक पैसा खर्च किये, रविवार होने से काम काज की हानि भी नहीं होने से, देश को वायरस से मुक्त किया जा सकेगा। इस विषय के विश्व के उच्चतम स्तर के वैज्ञानिकों के दिमाग में ये उपाय नहीं सूझा। अगर मोदी को यह सलाह उनके किसी सलाहकार ने भी दी हैं तो निश्चित की वह व्यक्ति नोबेल पुरस्कार का अधिकारी हैं, और अगर ये मोदी के दिमाग की उपज हैं तो Infectious Disease की चिकित्सा के क्षेत्र में उनके इस योगदान के लिए उन्हें चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए ।"


मेरे मुहँ से बोल भी नहीं फूटा, यहां मेरे देश के करोड़ों लोग मोदी का मजाक उड़ा रहे हैं, उसे अनपढ़ गंवार कह कर अपमानित कर रहे हैं, गालियां दे रहे हैं ।

और भारत की जनता 200/- की फ्री बिजली के लिए इन हरामजादों को वोट देती हैं ।


असली अपराधी कौन ?


=======

#क्या_है_एक_दिन_के_कर्फ्यू_का_महत्त्व


कॅरोना वायरस किसी भी सतह पर लगभग 9 से 12 घंटे जीवित रहता है ओर कर्फ्यू का समय सुबह 7 से रात 9 बजे तक मतलब 14 घंटे ओर फिर रात मतलब मोटे तौर पे 24 घंटे अर्थात ये 24 घंटे लोग घरों में रहेंगे तो वायरस कांटेक्ट खत्म हो जाएगा और सोशल ट्रांसमिशन का खतरा बहुत कम हो जाएगा।


हमारी सड़कें, दफ्तरों के दरवाजे, रैलिंग लिफ्ट आदि स्वतः ही स्टरलाइज हो जाएंगे।
यह बहुत ही बुद्धिमानी का निर्णय है हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा ।

Edited by Himalaya10 - 6 years ago
1116756 thumbnail
Posted: 6 years ago

22 मार्च 2020 - जनता कर्फ्यू का वैज्ञानिक व आध्यात्मिक अर्थ - अत्यंत सूझबूझ का परिचायक


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च 2020 को घोषित जनता कर्फ्यू, कोरोना वायरस के विरुद्ध एक अत्यंत ही सूझबूझ भरा वैज्ञानिक और आध्यात्मिक कदम है। आपने इस बारे में समझने की अगर कोशिश की, तो आप इस कदम में 100% प्रतिशत न केवल साथ देंगे बल्कि जब पूरे मन से और पूरे उत्साह से साथ देंगे तो अविश्वसनीय परिणाम सामने आएंगे। आइए इसको समझने की कोशिश करते हैं।


क्या आप जानते है कि कोरोना वायरस की उम्र अलग अलग परिस्थितियों में कितनी होती है। कोरोना वायरस आम लेकिन अलग अलग परिस्थितियों में 3 से 72 घण्टे तक सक्रिय रह सकता है यानि कि उसकी उम्र इतनी ही है, वो भी अधिकतम 72 घण्टे तक, लेकिन ज़्यादातर 36 घण्टे में ये समाप्त हो जाता है। आसान भाषा मे समझे तो
वैज्ञानिक दृष्टि से 24 घंटे का कर्फ्यू, वायरस चक्र में ब्रेक साबित हो सकता है, 24 घंटे अगर वायरस को नए इंसानी शरीर नही मिलेंगे तो वातावरण में मौजूद काफी वायरस खत्म हो जाएंगे। हमारी सड़कें,दरवाजे, रैलिंग लिफ्ट आदि स्वतः ही स्टरलाइज हो जाएंगे।


अब अगर सरकार पूरे देश को क्वारंटाइन करना चाहे या आइसोलेशन वार्ड में एडमिट करना चाहे तो क्या ये मुमकिन है ? बिल्कुल नही। इसलिए बहुत समझदारी से मोदीजी और उनके सलाहकारों ने रविवार का दिन चुना, जिस दिन सभी देशवासियों को घर पर रोकना आसान है। अब इसे गौर से समझिए। जब हमें 22 तारीख को सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक जनता कर्फ्यू के रूप में घर पर रहने के लिए कहा गया है वो भी रविवार को छुट्टी वाले दिन तो इसका साफ मतलब है कि पूरे देशवासियों को 36 घंटे तक क्वारंटाइन में रहने के लिए एक समझदारी भरे निवेदन से मनाना । क्योंकि हम सब 21 मार्च की शाम या रात से अपने घर आ जाएंगे और पूरी रात घर पर ही रहते हैं जो की जाहिर सी बात ही तो है, फिर अगले दिन सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की वजह से घर पर रहेंगे और फिर उसके बाद फिर घर पर ही सो जाएंगे तो 23 मार्च सुबह जाग कर उठेंगे। इसका मतलब की 21 मार्च की रात से 23 मार्च की सुबह तक जब हम घर पर ही रहेंगे तो 36 घण्टे का हम अपने आप को घर में क्वारंटाइन निवास ही करेंगे। यानी कि कोरोना वायरस अगर कही है तो उसे, 36 घँटे के इस क्वारंटाइन वास या आइसोलेशन वार्ड जैसी स्थिति के चलते पनपने का माध्यम नही मिलेगा और वो लगभग समाप्त होने की स्थिति में पहुंच जायेगा। इस प्रकार से पूरा भारत एक वैज्ञानिक प्रयोग के माध्यम से कोरोना को हरा सकने की सशक्त स्थिति में आ जाएगा।

दूसरी तरफ जब शाम को 5 बजे, जब लोग अपनी खिड़की या दरवाजे पर खड़े होकर 5 मिनट तक थाली,ताली,शंख, घण्टी बजाकर उन लोगो को धन्यवाद देंगे तो ये भी एक आध्यात्मिक प्रयोग ही तो है जिसके माध्यम से प्राणाकर्षण करके कोरोना से लड़ने वालो को सशक्त व सम्बल प्रदान किया जाएगा। अंग्रेजी में इसे LAW OF ATTRACTION कहते हैं।

तो इस प्रकार नरेंद्र मोदीजी की सरकार अभूतपूर्व सूझबूझ से कोरोना वायरस का जड़मूल से नाश करने का आग्रह कर रही है। इस योजना को समझने और क्रियान्वयन करने की महती आवश्यकता है।

अगर ये प्रयोग लोग समझ गये और सफल हो गया तो पूरा विश्व बगले झांकने लगेगा, लिख कर लीजिए,


हम सब सावधान रहें और जागरूकता के साथ कदम बढ़ाते हुए इस वैज्ञानिक और आध्यात्मिक योजना को समर्थन देते हुए इसका क्रियान्वयन में दिल से सहयोग दें।


#जनता_कर्फ्यू



Edited by Himalaya10 - 6 years ago
1116756 thumbnail
Posted: 6 years ago

#कोरोना के बारे में
#जिंदा रहना है तो #सीरियस हो जाओ #बहुत_हुआ_ठिठोल
#वरना अगले दो सप्ताह की #कल्पना भी न करे


अभी BBC News पर विश्लेषण देख रहा था, इसमें ये बताया गया कि चीन में हज़ारों शवों को, उनके परिवारों से पूछे बिना कहाँ दफनाया गया, ये केवल सरकार जानती हैं, इटली में किसी भी शव को कोई कंधा देने नहीं आ रहा। वे इंसान जब जिंदा थे तो अकेले हो गये थे और मरे तो लावारिस।चलो कोरोना ने इंसान का असली रूप दिखा दिया।

इसी बीच एक विद्वान यूनियन का प्रेरक लेख पढ़ने को मिला जिसमें भारतीयों के सोशल मीडिया के द्वारा किये जा रहे उपयोग को हास्यास्पद बताया है।


उन्होंने लिखा कि जिंदा रहना है तो सीरियस हो जाओ वरना आने वाले दो सप्ताह की कल्पना मुश्किल होगी।

देश-दुनियां में कोई मुसीबत भारत के लोगों के मजाक, हंसी ठिठोली का साधन बन जाती है। पूरी दुनियां में कोहराम मचाए कोविड 19 का जितना मजाक भारत में बन रहा उसका आधा मजाक भी पूरी दुनियां के लोग मिलकर नहीं बना पा रहे हैं क्योंकि चीन, जापान, फ्रांस, इटली, ईरान समेत तमाम देशों ने अपनी आंखों के सामने अपनों की लाशें देखी हैं। उनको इसके खतरे का ना सिर्फ अंदाजा हुआ बल्कि उसे भुगता भी है। भारत में अभी सिर्फ तीन लाशें ही सामने आई हैं क्योंकि अभी हम वायरस फैलने के सैकंड स्टेज पर चल रहे हैं। कल्पना करना मुश्किल होगा जिस दिन ये तीसरी स्टेज पर पहुंचेगी।


जिन देशोें में ये तीसरे चरण में पहुंचा उससे 100 गुना बुरी हालत भारत की होगी क्योंकि यहां के लोगों को इस वायरस के प्रकोप से बचने के बजाय उसकी मजाक बनाने में वक्त बीतता है।


मेरे एक मित्र ने कल मुझसे हाथ मिलाने की कोशिश की। मैंने हाथ जोड़ दिए तो उन्होंने मेरा मजाक बनाने के लिए वे दूसरे व्यक्ति के गले मिल लिए। बोले, देखें मुझे कैसे होता है कोराेना ? उनके इस अंदाज ने मुझे भारत में कोरोना के वायरस के तीसरे स्टेज की कल्पना का भयावह दृश्य सामने ला दिया। वजह ये है कि विदेश में सरकार किसी पार्टी की हो लेकिन वो अपनी सरकार के प्रत्येक आदेश का गंभीरता से पालन करते हैं और जो पालन नहीं करते उनके साथ वहां की सेना पालन करवाना जानती है।


हमारे देश में हम जाति, धर्म, राज्य, राजनीतिक पार्टी और सेखी बघारने के लिए नियमों को तोड़ने में आनंदित होते हैं। मैं जानता हूं कि भारत सरकार, सभी राज्यों की सरकारें, स्वास्थ्य महकमा इस अंदेशे को भांप चुकी हैं। स्कूल, कॉलेज, ट्रेन, मॉल्, मंदिर सब धीरे-धीरे बंद हो रहे हैं लेकिन कुछ राक्षसी मानसिकता के लोग जो इसे गंभीरता से नहीं समझना चाहते वे खुद भी मरेंगे और दूसरों को खतरे में डालेंगे। मेरा विनम्र आग्रह है कि सरकार जो भी कह रही उसका पालन करें। हाथ साफ करें बार बार, किसी से हाथ ना मिलाएं। एक मीटर की दूरी से बात करें, साथ में खाना ना खाएं, कुछ अंदेशा हो तो चिकित्सक को दिखाएं। वरना जिस दिन मजाक बनाने वालों की मां, बाप, पत्नी, बेटा, बेटी या कोई और करीबी इसकी चपेट में आया उस दिन उनकी सारी मजाक धरी रह जाएगी और फिर चुनाव के वक्त् वे सरकार को कोसोंगे कि सरकार ने हमारे परिजन की जान नहीं बचाई या पर्याप्त उपचार नहीं मिला। सरकार अभी इजाज के मामले में कई देशों से आगे हैं लेकिन जिस तरह वहां की जनता से वहां की सरकारों का साथ दिया उस तरह हम भी अपनी केन्द्र और अपनी-अपनी राज्य सरकार के आदेशों का पालन करें, गंभीर हो जाएं वरना आने वाले दो सप्ताह बाद वो नजारा देखने को मिलेगा जिसकी कल्पना नहीं कर पाओगे। पता नहीं कल्पना करने लायक बचोगे भी या नहीं पर अगर सरकार का साथ दिया।


सही तरीके से चले। खुद पर और परिवार पर ध्यान दिया तो हमारे डाक्टरों के पास इसका पूरा इलाज है। 14 लोग ठीक करके घर भेज दिए हैं। जो भर्ती है उनमें से ज्यादातर की तबियत में सुधार हो रहा है। मेरा आप सभी से विनम्र निवेदन है कि प्लीज भविष्य को बचाने के लिए वर्तमान में थोड़ी सावधानी बरतें।

..............................

सलाम है डाक्टर-नर्सिंग स्टॉफ को
आज पूरे देश की शान हमारे चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ बन चुके हैं। खुद की जान खतरे में डाल कर कई घंटे और कई दिनों तक अपने घर से दूर रहकर आमजनों की जान बचाने में जुटे हैं। उनको सेल्यूट है। हम सब उन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के परिवारों को सांत्वना और भरोसा दें।
..........................

जिंदा रहे तो हथाई भी होगी । वे इस स्थिति को नहीं भांप रहे। मैं इस कल्चर का विरोध नहीं कर रहा पर आग्रह है कि कुछ दिनों के लिए झुंड में न रहें, बैठें तो भी दूरी बनाकर, घरों में रहें ताकि ना आप किसी को वायरस दे सको और ना आप अपने घर में दूसरे से वायरस ला सके।
..............................

क्या होगा अगर कुछ दिन ये नहीं करोगे तो
1. क्या होगा अगर कुछ दिन दोस्तों के साथ बात नहीं कर पाओगे, फोन पर कर लीजिए।
2. क्या होगा अगर कुछ दिन बाजार नहीं जाओगे |
3. क्या होगा अगर अपनी मांगें मनवाने के लिए कुछ दिन धरना-प्रदर्शन विरोध नहीं करोगे जब सब ठीक हो जाए तब कर लेंगे।
4. क्या हो जाएगा अगर कहीं घूमने नहीं जाओगे तो जब सब सामान्य हो जाए तब चले जाएंगे।
5. क्या होगा अगर दिन में 10 बार हाथ धो लेंगे।
6. क्या होगा अगर मजाक उड़ाने की बजाय लोगों को जागरुक करने के लिए मैसेज करेंगे।
7. क्या होगा जो जागरुक मैसेज दूसरों को फॉरवर्ड करते हो उसका खुद भी पालन कर लेंगे।
8. क्या फर्क पड़ता है कि सरकार किसकी है और वे क्या कह रहे हैं, मतलब इतना रखो वो आपके हित के लिए कर रहे हैं।
..
क्योंकि मौत ना जाति, ना धर्म, ना क्षेत्र, ना उम्र, ना राज्य, ना इलाका और ना लिंग और ना सूरत देखकर आती है।
इसलिए मेरी विनम्र अपील, अभी वक्त है। मान जाइए। मेरी पोस्ट पढ़कर कुतर्क करने की बजाय जितने शब्द अच्छे लगे उसे पालन कर लीजिए। वरना कुछ लोगों के लिए लिखने वाले की पोस्ट पर कुर्तक और तर्क करने की आदत होती है और तर्क-कुर्तक भी करना है तो कर लेंगे चार महीने बाद सब सामान्य हो जाएगा अभी अपनी, अपने परिवार, मित्रों पड़ोसियों के हित में सोचें।
.............


धन्यवाद, कुछ शब्द बुरे लगें तो हाथ जोड़कर माफी मांगता हैं

1116756 thumbnail
Posted: 6 years ago

✍इन्क्यूबेशन पीरियड और कोरोना महामारी' की गम्भीरता को समझिए:🙏🚩🙏


साहसी बनिए पर सिर्फ़ हम ही बुद्धिमान है ऐसा समझने की बेवकूफ़ी मत कीजिए ।

WHO, अमेरिका, यूरोप, प्रधानमन्त्री कार्यालय, IIM, IIT अन्य सभी को बेवकूफ़ मत समझिए जो स्कूल, कॉलेज, मॉल बन्द करवा रहे है ।

🙏🚩AVG🚩🙏


बहुत आवश्यक हो तो बाजार से सामान जरूर लें पर शर्ट या जूते एक महीने बाद भी खरीदे जा7 सकते है । रेस्टोरेंट एक महीने बाद भी जा सकते है ।

यह मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि कई जानकारों को ऐसा करते7 देखा है । यह बहादुरी नहीं मूर्खता है । ऐसे लोग अब भी गम्भीरता7 को नहीं समझ रहे है

लापरवाही से आप अपने साथ उन अनेक लोगों की जान लेने का प्रयास कर रहे है जो देश के लिए या अपने लिए जीना चाहते है ।

इन्क्यूबेशन पीरियड का खेल समझिए जिसे न समझने से इटली बर्बाद हुआ है ।

🙏🚩AVG🚩🙏


आप हम में से कोई भी कोरोना से इन्फेक्टेड हुआ तो ऐसा होते ही तुरन्त उसमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं होंगे । उसे खुद भी मालूम नहीं होगा कि उसे कोई परेशानी है या वायरस का इन्फेक्शन हो गया है परन्तु उससे अन्य व्यक्ति में इन्फेक्शन ट्रांसमिट हो सकता है ।

🙏🚩AVG🚩🙏


वायरस से इन्फेक्ट होने से 14 दिन बाद तक कभी भी लक्षण आ सकते है ।

इसलिए आप और हम स्वस्थ लगने वाले व्यक्ति के साथ बैठे हो तब भी हो सकता है वह इन्क्यूबेशन पीरियड में हो ऐसे में हो सकता है हम कोई इन्फेक्शन अपने साथ ले आए और अपने परिवार के सदस्यों या अपने कलीग्स को दे आए । यह हमें भी पता तब चलेगा जब बीमारी के लक्षण दिखने लगेंगे ।

🙏🚩AVG🚩🙏


मैं किसी पैथी की बुराई नहीं कर रहा हूँ लेकिन कोई कितने ही दावे करे सच यह है कि COVID-19 का इलाज़ नहीं है । जो कह रहा है उसके पास इलाज़ है वह सफ़ेद झूठ बोल रहा है । जिस दिन बीमारी दिखेगी उस दिन उस व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता और वायरस की बीमार करने की क्षमता तथा उसके फेफड़ों, हार्ट, गुर्दे जैसे अंगों का सामर्थ्य तय करेगा कि वह ज़िन्दा बचेगा या नहीं ।

🙏🚩AVG🚩🙏


इसलिए यह दुस्साहस दिखाने वाले लोग अपने ही घर के वृद्ध लोगों के हत्यारे साबित होंगे जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई है ।

घबराने की आवश्यकता नहीं है पर अनावश्यक गोष्ठियां, घूमना, मिलना कुछ दिनों के लिए बन्द कीजिए । केवल ये दूरियां ही बचा सकती है मास्क, ग्लव्ज़, सैनिटाइजर कोई भी प्रोटेक्टिव नहीं है सिर्फ़ सहायक हो सकते है ।

🙏🚩AVG🚩🙏


अपनी नहीं भी करते हो पर अपनों की चिंता कीजिए । आपको जिन्होंने जीवन दिया है उन्हें मौत मत दीजिए ।

अभी भी वक़्त है सावधान हो जाइए ।

जो लोग इतनी कवायद कर रहे है उन सबको बेवकूफ़ मत समझिए वरना भारत में आंकड़ा किस कदर भी पार कर जाए तो भी आश्चर्य नहीं होगा ।.

🙏🚩AVG🚩🙏


चीन और इटली के हालात देखने के बावजूद जो बड़ी ग़लती स्पेन ने की वो अब भारत में न दोहरायें। पिछले सप्ताह कोरोना मरीज़ों की संख्या देखते हुए सरकारी आदेश से स्पेन के स्कूल कॉलेज बंद करवा दिये गये तो कई बच्चे और उनके माता पिता, दादा दादी नाना नानी आदि पार्क में पिकनिक करने लगे। इसका नतीजा यह हुआ कि अचानक से मरीज़ों की संख्या बढ़ने लगी। तब सख़्ती से और दंड से लोगों को समझाया गया कि यह छुट्टियों का समय नहीं बल्कि आपातकाल है। सख़्ती से घर पर रहने के आदेश दिये गये। किंतु इस बीच इनफ़ेक्शन कहाँ तक और कितना फैल गया, फ़िलहाल इसका अंदाज़ा नहीं है। आगे आने वाले दो सप्ताह में इसका पता लग ही जायेगा।

🙏🚩AVG🚩🙏


भारत के निवासियों से निवेदन है, इन बड़ी बड़ी ग़लतियों से सबक़ लें, अभी से जागरूक हो जायें और कोशिश करें कि अधिक लोगों से न मिलें। जहाँ भी भीड़ की संभावना हो, यदि अत्यंत आवश्यक न हो तो वहाँ न जायें। कुछ दिन घर में रहें तो सभी सुरक्षित रहेंगे।

🙏🚩AVG🚩🙏


अपने कॉमन सेंस का प्रयोग करें कि यदि बाहर जाने की वाक़ई ज़रूरत न हो तो परिवार सहित घर में ही बने रहें। ज़रूरी होने पर मास्क अवश्य लगायें। साबुन से बार बार हाथ धोयें । कोई भी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव कुछ समय के लिये स्थगित कर दें। आप जितने कम लोगों से मिलेंगे, आप और आपके अपने उतने ही सुरक्षित रहेंगे। याद रखिये कि समझदारी से उठाया गया आपका प्रत्येक क़दम इस महामारी से लड़ने में अत्यंत प्रभावशाली तौर से सहायक हो सकता है। भीड़ से बचें, जागरूकता के साथ सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।✍✍🙏🙏


🙏🚩AVG🚩🙏

अर्थात 19 मार्च से आगे 7-8 दिन यदि आप अपने को और अपने परिवार को कोरोना से बचा ले जांय तो समझिए आधी से ज्यादा जंग हमने जीत लिया। दरसल 19 ता. से हमारे देश में कोरोना का तीसरा चरण प्रारम्भ होगा जिसे कम्यूनिटी इनफेक्शन कहते हैं। इस समय अन्तराल में कोरोना एक व्यक्ति से दूसरे में तेजी से फैलता है। इस समय यदि अपने परिवार को बचा लें तो जंग जीत सकते हैं। (सभी मित्रों को फारवर्ड करें)


🙏🚩AVG🚩🙏

1116756 thumbnail
Posted: 6 years ago

Few things which I am following to avoid spread of CORONA―


1. I stopped news paper.

2. Milk packets washing properly before taking inside.

3. Stopped maid inside the house.

4. Washing all vessels with hot water while taking inside.

5. Washing fruits and vegetables while taking inside.

6. Sending kids out side stopped.

7. I am not allowing any guests also.

8. I am also not going out. Maximum avoiding.

People are taking lite. But prevention is very much important.


__________


English to hindi translate …


कुछ चीजें जो मैं कोरोना के प्रसार से बचने के लिए अनुसरण कर रहा हूं―

1. मैंने न्यूज पेपर बंद कर दिया।

2. दूध के पैकेट्स को अंदर लेने से पहले ठीक से धोना।

3. घर के अंदर बंद नौकरानी।

4. अंदर ले जाते समय सभी जहाजों को गर्म पानी से धोना।

5. अंदर ले जाते समय फलों और सब्जियों को धोना।

6. बच्चों को बाहर भेजना बंद कर दिया।

7. मैं किसी भी मेहमान को अनुमति नहीं दे रहा हूं।

8. मैं भी बाहर नहीं जा रहा हूँ, अधिकतम परहेज।

लोग लाइट ले रहे हैं, लेकिन रोकथाम बहुत महत्वपूर्ण है।



🕉🐚⚔🚩🌞🇮🇳⚔🌷🙏🏻

731627 thumbnail
Posted: 6 years ago

1 clean and santized what ever using

2 wash vegetables and grains properly

3 cook food properly

4 when maid enter house ask maid to wash hand properly

1116756 thumbnail
Posted: 6 years ago

🔥कोरोना वायरस महामारी के इस समय में संपूर्ण मानव जाति की स्वास्थ्य रक्षा हेतु हम 1000 प्रार्थना की एक कड़ी बना रहे हैं.. आप भी इसको एक बार पढ़िए और अन्य 10 लोगों को भेजिए I 🙏 इस लिंक को ब्रेक मत कीजिए एवं जरूर दूसरे को फॉरवर्ड कीजिए 🌹


*ऊॅ नमो भगवते महासुदर्शन वासुदेवाय धन्वन्तराय अमृतकलश हस्ताय सकल भयविनाशाय सर्वरोग निवारणाय त्रिलोकपतये त्रिलोकनिधये ऊॅ श्री महाविष्णुस्वरूप श्री धन्वन्तरि स्वरूप ऊॅ श्री श्री औषधचक्रनारायणाय नम:


🌸 जय जय राधा गोविंद 🌸


🙏🏾🙏🙏🏾🙏🙏🏾🍁🌴🍁🌴🍁


.

भाई ,.. कभी मैं सोचता हूँ की ,... जब आने वाले , इस रविवार को,... जब शाम के , पांच बजे ,..... सारा देश, जब अपनी खिड़की / टेरेस पर से , थाली - चमची से, डंके मार के ,... घंट-नाद कर रहा होगा , तोह दृश्य कैसा रहा होगा ?


तोह, मुझे येह फिल्म "धुंद" की आखरि की येह, मार्मिक पंक्तियाँ याद आती है !! टाइटल सॉन्ग था ,...वॉइस ऑफ़ महेन्द्र कपूर था ,...... " संसार की हर शाय का, बस इतना ही फ़साना है ,....... एक धुंद से आना है ,.... एक धुंद में जाना है !!! "


...................एक तरफ कोरोना का कहर ,... तोह ,.... दूसरी और , पामर मनुष्या जात ! .....and, 'almighty', in-between !!...............

.

.

https://youtu.be/aoRjYa8gi94

Related Topics

Suggestions / Comments thumbnail

Posted by: vijay · 1 years ago

Hi All, First off, a huge thank you to each one of you! Your active participation and enthusiasm continue to shape our community into a vibrant...

Expand ▼
Top

Stay Connected with IndiaForums!

Be the first to know about the latest news, updates, and exclusive content.

Add to Home Screen!

Install this web app on your iPhone for the best experience. It's easy, just tap and then "Add to Home Screen".